
ब्यूरो रिपोर्ट
सांईखण्डारा पंचायत के उपचुनाव में भाजपा समर्थित अतूल कवडे भारी मतों से विजयी
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 800 से अधिक मतो से किया पराजित
बैतूल। विकास खंड बैतूल के ग्राम पंचायत सांईखण्डारा में हुए उप चुनाव के चुनावी परिणाम आने के बाद भाजपा समर्थित अतूल कवडे 1086 मत लेकर विजयी हुए है। वहीं उनके निकटतम रामकिशोर को 571 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 233 मत मिलना बताया जा रहा है। मतगणना के पश्चात नवनिर्वाचित सरपंच अतूल कवडे अपने समर्थको के साथ जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने नवनिर्वाचित सरपंच का पुष्पहार व भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया एवं समर्थको को मिठाई खिलाकर अभिवादन किया। इस अवसर पर श्री पंवार ने कहा कि यह जीत पूरे गाव की एकता की जीत है। सभी ने एक साथ मिलकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार अतूल कवडे को रिकार्ड मतो से विजयी बनाया है। श्री पंवार ने नवनिर्वाचित सरपंच से ग्राम की प्राथमिकता तय कर विकास में पूरे सहयोग का वचन दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि पूरे गांव का इस जीत के लिए धन्यवाद है। भाजपा नेताओं ने भी सहयोग बनाये रखा इसीलिए बडी जीत मिली है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, विकास मिश्रा, नीतू पटेल, जनपद सदस्य, मंडल महामंत्री रामबाई पदाम, उपसरपंच शांती सलामे, पूर्व सरपंच उत्तम सूर्यवंशी, वरिष्ठ नेता सेवाराम सूर्यवंशी, मदन पदाम, अरविंद राठौर, आशीष पंवार, प्रवीण वराठे, क्रांति पंवार, कमल अडलक, शशीकांत साहू, नितेश उइके, मनीष धुर्वे, विनोद सलामे, संजू परते, बलराम धुर्वे, मनोहर परते सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। फोटो – 1