
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। सकल सनातन हिन्दू समाज गंज एवं सिविल लाइन क्षेत्र बैतूल के तत्वाधान में 11 जनवरी रविवार को जेएच कॉलेज के अटल सभागृह में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन के साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार रात्रि 8 बजे गंज स्थित कश्मीर चौक पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। ढोल-ढमाकों, जय श्रीराम और भारत माता के जयघोष के बीच हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में गंगाधर कवड़कर ने हिन्दू सम्मेलन के उद्देश्य, महत्व और आयोजन की विस्तृत जानकारी दी, इसके पश्चात सामूहिक रूप से भारत माता की आरती संपन्न हुई।

इसी क्रम में रविवार प्रातः 10 बजे श्री राधाकृष्ण धर्मशाला गंज से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर हिन्दू एकता और भारत माता जय के उद्घोष करते हुए सहभागिता की। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेएच कॉलेज परिसर पहुंची, जहां संजय घिड़ोडे द्वारा हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद गायत्री मंत्र एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन, हवन और आरती का आयोजन किया गया। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन गंगाधर कवड़कर ने किया एवं आभार प्रदर्शन संयोजक पंकज मिश्रा द्वारा किया गया। आयोजन में विकास प्रधान, मंजीत सिंह सहानी, दीपक कपूर, संजय पप्पी शुक्ला, हरीश गढ़ेकर, धीरज हिरानी, बलवंत मदान, प्रकाश मदान, राजेश मदान, कुशकुंज अरोरा, अनिल गुबरेले, गंगाधर कवड़कर, पंकज मिश्रा, जितेंद्र माहेश्वरी, निक्की प्रधान, कमलेश अमरुते, राजू मालवीय, अनिल ओमकार, ललित उघड़े, विक्की कारे, पिंटू महाले, मधुकरराव देवहरे, श्याम टेकपूरे, निधीश भार्गव, आशीष साहू, अंकित सोनी, अब्बू राठौर, राजकुमार शर्मा, राम माथनकर, प्रकाश पाल, शिवनंदन श्रीवास, दीपक आवठे, मुकेश देशमुख, विजय बागरी, सतपाल मगरदे, राहुल साहू, चिंटू मदारपुरे, अशोक हिरानी, चंद्रकांत, भूरा राठौड़, बृजेश तिवारी, बलराम जसूजा, मुकेश झारे, कल्पना तरुडकर, नीलम वागद्रे, ममता ढाहके, सुषमा मालवीय, सीमा सोनी, ज्योति जायसवाल, मधु आर्य, संध्या सिंह, भावना मोरे, सीमा साहू, सुनीता पांडे, सुमन साहू, मीना साहू, तारा पंवार, उषा चौरेकर, ललिता देशमुख, कीर्ति टंडन, उमा खंडेलवाल, रीता रैकवार, ज्योति डेहरिया, रीता मालवीय, अर्चना साहू, अनसूया अमरूते, निशा खातरकर, शीतल धोटे, मीना खंडेलवाल सहित सैकड़ों सक्रिय हिंदू बंधु और भगिनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

