
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में 14 से 16 जनवरी तक हाई स्कूल मैदान मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद बैतूल एवं मुलताई के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 14 जनवरी को मुंबई की प्रसिद्ध कलाकार हिमानी शिवपुरी द्वारा अमृत धारा ताप्ती की समवेत प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सुरभि चतुर्वेदी एवं साथी कलाकार जयपुर द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी।दूसरे दिन 15 जनवरी को भोपाल के संजय श्रीवास्तव एवं साथी कलाकार सुगम संगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके पश्चात जानी बैरागी, भुवन मोहिनी, अमन अक्षर, दीपक शुक्ला, श्रद्धा शौर्य और पंकज दीक्षित द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं 16 जनवरी को देवास के देवकरण पोरवाल एवं साथी कलाकार मालवी गायन प्रस्तुत करेंगे। तत्पश्चात मुंबई की सुप्रसिद्ध गायिका अरूणिता कांजीलाल एवं साथी कलाकारों द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव में उपस्थित होने की अपील की है।