
पत्रकार राकेश साहू धार
*छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन, डीईओ ने जारी किया शीतकालीन अवकाश का आदेश*
*छात्रा की मौत की हो निष्पक्ष जांच, दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही*
धार। वर्तमान समय में सम्पूर्ण देश में बर्फबारी व बारिश के कारण शीतलहर 24 घंटे चल रही है और दिन व रात के समय में निरंतर ठंड का प्रकोप बना हुआ है। शीतलहर के कारण संपूर्ण प्रदेश के जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल के बच्चों की छुट्टिया आगामी 7 तारीख तक कर दी गई थी। किंतु धार जिले के शिक्षा अधिकारी श्री केशव वर्मा ने आदेश जारी कर स्कूलों की छुट्टी न करते हुए समय परिवर्तन कर प्रातः 9.30 बजे का कर दिया था।
आपको बता दें कि शासकीय स्कूलों के छात्र आदिवासी गरीब निर्धन मजदूर परिवार के बच्चे होते हैं जिनके पास पहनने के लिए गर्म कपड़े स्वेटर टोपे मोजे आदि नहीं होते हैं और वह स्कूल आने के लिए प्रातः 7 बजे उठकर घर से 8 बजे कड़ाके की ठंड में जिस समय शहर में कोहरा छाया रहता हैं, स्कूल आने के लिए बाध्य रहते हैं और अशासकीय स्कूलों के बच्चों की बात करें तो वह दिनभर शीतलहर में अपनी कक्षाओं में बैठकर अध्ययन करेंगे।
शीतकालीन अवकाश को लेकर जब जिला शिक्षा अधिकारी श्री केशव वर्मा से संपर्क किया गया था तब उन्होंने कहा था कि 9.30 बजे तक तापमान सामान्य हो जाता है जबकि शीतलहर दिनभर चलती हैं। ऐसी कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल आने के लिए बाध्य किया गया। मैने स्पष्ट तौर पर लिखा था कि किसी छात्र के साथ शीतलहर के कारण जनहानि हो गई तो जिम्मेदार कौन होगा?
*छात्रा की मौत के बाद डीईओ ने जारी किया शीतकालीन अवकाश आदेश*
आज जब एक छात्रा की मौत हो गई तो जिला शिक्षा अधिकारी ने जल्दबाजी में आज 7 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया। बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है किसी के परिवार की लाडली बेटी आज इस दुनिया में नहीं रही। उस परिवार के माता पिता के दिल पर क्या बीत रही होगी।
निश्चित रूप से इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन या जो भी दोषी हो उन दोषियों पर एफआईआर दर्ज होकर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।