
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
- बालिका छात्रावास चिल्कापुर में वार्षिकोत्सव सम्पन्न।
- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
भैंसदेही:- नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास चिल्कापुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छात्रावास की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तूती देकर खूब तालियां बटोरी।

छात्रावास प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती वंदना मुंडेकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा विशिष्ट अतिथि संकुल प्राचार्य रामकिशोर सलामे, सांसद प्रतिनिधि धनराज साहू,भाजपा महिला मोर्चा मंडलध्यक्ष श्रीमती यशोदा गौर, श्रीमती हंसीला देशमुख, श्रीमती नीता लोखंडे, श्रीमती प्रमिला मिरासे, भाजपा नेता दादूराव पाटनकर, लालाराम जी साहू, राजकुमार बोड़खे, दिलीप राने, केशोराव बारस्कर, अशोक बारस्कर, अजाबराव बोड़खे,अरुण दवंडे, टुकड्या देशमुख, धर्मराज बारस्कर व गुलाबराव चढ़ोकार मंचासीन थे।

अध्यक्ष व अतिथियों ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्डन श्रीमती गीता सेलकरी, सहायक वार्डन श्रीमती सरला सागरे सहित छात्रावास स्टॉफ ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रा कु. सविता, मोनिका, शिवानी अंजनी एवं पूजा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

छात्रा सोनाली,नैंसी एवं काजल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कु.सलोनी, नितिशा व रेणुका ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधा। छात्रा अनुष्का सोनम, दिव्या ,इच्छा, देवांशी, नैंसी, मीनाक्षी दिशा,पुष्पा, हेमलता, प्रवीणा,नेहा,नंदिनी, मोना एवं अंजलि ने मिशन सिंदूर पर नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। छात्रा रेशमा, सूर्यवंशी,प्रियंका, तेजस्वनी, प्रवीणा , चांदनी,काजल,सोनाली,,पल्लवी,मोनिका,मोना,दुर्गा, दिशा, हेमलता, पुष्पा,इच्छा,अनुष्का, उमा, सुशिता व नेहा ने एक से बढ़कर एक बेहतर कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान की।

छात्रावास प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती वंदना मुंडेकर सहित सभी अतिथियों ने छात्राओं को पुरुस्कृत कर प्रशस्ति पत्र भेंट किए तथा छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि धनराज साहू,संकुल प्राचार्य रामकिशोर सलामें, भाजपा नेता दादूराव पाटनकर व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती यशोदा गौर ने संबोधित किया। वार्डन श्रीमती गीता सेलकरी व सहायक वार्डन श्रीमती सरला सागरे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


