
भारती भुमरकर
पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रिंयका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा क्षेत्र मे हिंसा कर की गंभीर घटना में संलिप्त 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 18.01.2026 को फरियादी रोहित सोने पिता हेमराज सोने उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र.03 कांतिशिवा पेट्रोल पम्प के पास सारणी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 17.01.26 के रात्री 12.00 बजे की बात है मै अपने घर के सामने आग ताप रहा था तभी पेट्रोल पम्प के सामने मे दीनदयाल गुर्जर व उसका लडका सजल गुर्जर अपनी थार क्र.एमपी 04 ईबी 8899 से आये और फरियादी के साथ पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलोच करने कर और आरोपी दीनदयाल व्दारा उसके पास रखी कुल्हाडी से सिर पर मारा एवं आरोपी सजल ने हाँकी से पीट पर एवं पैर मे मारा । फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र.19/26 धारा 296(a),115(2),351(2),118(1),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी दीनदयाल गुर्जर को दिनांक 02.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।प्रकरण मे अन्य आरोपी सजल गुर्जर घटना दिनांक से फरार है ।
गिरफ्तार आरोपी
1.दीनदयाल पिता चुन्नीलाल गुर्जर उम्र 45 साल निवासी सुफर एफ सारणी थाना सारणी
जप्त सामग्री
* आरोपी दीनदयाल गुर्जर से घटना मे प्रयुक्त थार कार क्र. एमपी 04 ईबी 8899 एवं एक कुल्हाडी व एक हाँकी जप्त किया गया ।
प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:
थाना प्रभारी: निरी.जयपाल इनवाती
उपनिरीक्षक: उनि प्रीति पालेवार
प्रधान आरक्षक: प्रआर श्रीराम उईके
आरक्षक : सुभाष मंडलोई,अनुज यादव ,मोहित भाटी