
ब्यूरो रिपोर्ट
खेड़ीकोर्ट के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कि सी एम राइस स्कूल मांग
#सांईखेड़ा:- खेड़ीकोर्ट में एक दौर ऐसा था कि 20 किलो मीटर दायरे में आने वाले सभी गांवों के बच्चों को हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी कि पढ़ाई पढ़ने के लिए जाना पड़ता था लेकिन विगत आठ दस सालों में अब कई गांव में अब हाई स्कूल बन गए हैं सांईखेड़ा जैसे गांव में अब हाई स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक संचालित हो रहा है गांव -गांव निजी संस्थाएं स्कूल का संचालन कर रही है जिसके कारण दर्ज संख्या पर भी असर पड़ा है ऐसे में खेड़ीकोर्ट का स्कूल बंद होने की कगार पर है इसी वजह से यहां के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग करी है कि सी एम राइस स्कूल का संचालन अगर खेड़ीकोर्ट में होता है तो यहां की स्कूल की स्थिति में सुधार हो सकता है।इस मौके पर ज्ञापन देने सरपंच सुनीता उईके उपसरपंच पूजा करोले अश्विन पांसे मोनू पटेल सुरेश करोले समेत दर्जनों लोग ने कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा।