
ब्यूरो रिपोर्ट
शहर सौहार्दता बिगाड़ने वाले युवक अंकित पंडोले को सारनी पुलिस ने गिरफ्तार का लिया है। पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में शहर की सौहार्दता बिगाड़ने वाले युवक अंकित पंडोले को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दिनांक 20.01.2026 को बाबा मठारदेव मंदिर सारणी में ABVP संगठन के द्वारा मठारदेव मेले में भंडारे का आयोजन किया गया था, एवं हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग भंडारे में सम्मिलित हुए थे। इसी बात को लेकर अंकित पंडोले के द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट से दिनांक 21.01.2026 को एक वीडियो अपलोड करके बाबा मठारदेव की नगरी में मुस्लिम समाज के लोगों को प्रवेश न करने देने जैसे शब्दों का उच्चारण कर, हिंदू भाइयों को गाली-गलौज किया जाकर उकसाने का कार्य किया गया था। जो कि आरोपी अंकित पंडोले के विरुद्ध धारा 299 302 बीएनएस का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था।
गिरफ्तार आरोपी
1. अंकित पंडोले पिता मनोज पंडोले निवासी बालाजी बिहार कॉलोनी सलैया थाना सारणी
उक्त कार्रवाई में पुलिसटीम
1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी
2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा
3. प्रधान आरक्षक- मनोज डेहरिया
4. आरक्षक -राकेश करपे
5. आरक्षक -रविमोहन दरशिमा
6. आरक्षक चालक- नितिन यादव
7. सैनिक-सुभाष रघुवंशी




