
गुजरात अहमदाबाद के सानंद क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर एक फार्म हाउस पर चल रही शराब और हुक्का पार्टी पर छापा मार कारवाही की। इस हाईप्रोफाइल मामले में 43 पुरुष और बड़े घरों की 38 महिलाएं हिरासत में ली गईं है। जबकि मौके से शराब, हुक्का, मोबाइल और 22 लग्जरी कारों समेत 2 करोड़ 91 लाख का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए एफएसएल को भेजे हैं, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापे के बाद जब महिलाओं को थाने लाया गया तो मुँह छुपाती नजर आई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।






