
धनराज साहू तहसील ब्यूरों
- गुदगांव (चिल्कापुर) के प्रसिद्ध रामेश्वरम शिवधाम मंदीर में भव्य शिवपुराण एवं रुद्र महायज्ञ सप्ताह का आयोजन कल से ।
- चिल्कापुर व गुदगांव की गलियों में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा ।
भैंसदेही:- भैंसदेही विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गुदगांव (चिल्कापुर) के प्रसिद्ध रामेश्वरम शिवधाम मंदीर में 11 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक शिवपुराण एवं रुद्र महायज्ञ सप्ताह का सुंदर आयोजन किया गया है। जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक पं. अविनाश जी खंडाग्रे कथा व प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस प्रदान करेंगे। मंदिर समिति द्वारा अवगत कराया गया है कि आज 10 फरवरी को दोपहर 3 बजे ग्राम गुदगांव एवं चिल्कापुर के प्रमुख मार्गो से हर्षोल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियों सहित क्षेत्र के श्रद्धालुगण भाग लेंगे। कल 11 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक रुद्र महायज्ञ एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिवपुराण कथा एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें दिनांक 17 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे हवन एवं महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। रामेश्वरम शिवधाम मंदिर समिति चिल्कापुर एवं कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से उक्त धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रतिदिन कथा एवं प्रवचन का लाभ लेते हुए पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।