
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी— विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश का सम्मान समारोह मंगल भवन के सभागार में आयोजित किया गया। यूनियन के क्षेत्रीय महामन्त्री अंबादास सूने ने बताया कि दिसम्बर 2016 से लगातार पत्राचार कर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल के प्राचार्य डॉक्टर अरूण भदौरिया के मार्गदर्शन में और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रारंभिक सहयोग के कारण और सांसद दुर्गादास उइके के साथ ही आमला सारनी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे लगातार प्रयास के कारण अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली के सहयोग से यह कोर्स प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों ने भारत माता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारतीय संस्कृति की परम्परा अनुसार सभी अतिथीयों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स की विस्तृत जानकारी पुनीत भारती ने सभी के समक्ष रखी।इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथी सतपुडा संकुल प्रमुख एस के लिल्होरे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजीव गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता निर्माण एस एन सिंह, लोकतंत्र सैनानी मोतीलाल कुशवाह बैतूल, अधीक्षण अभियंता सिविल निर्माण एस के वागदरे , बालाजी कालेज बैतूल के प्रतिनिधी हेमंत दावंडे और डॉक्टर अरूण भदौरिया प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज बैतूल के प्रतिनिधी प्रफुल्ल पानकर उपस्थित हुए। एस के वागदरे ने अपने उदबोधन में कहा कि पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करना असंभव कार्य था, लेकिन विद्युत मंडल कर्म यूनियन ने यह कोर्स प्रारंभ करवा कर यह बता दिया कि लक्ष्य निर्धारित करे और उसके लिए सार्थक प्रयास करे तो सफलता प्राप्त मिलेगी ।

बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट महाविद्यालय बैतूल के हेमंत दावंडे ने कालेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग के लिए भी प्रयास करने की जानकारी दी और वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स कैसे शुरू हुआ, इसका लाभ रेलवे , वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड, आई टी आई ट्रेनिंग आफिसर, राज्य शासन के विभाग में कार्यरत कार्मिक ले सकते हैं। मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि डाक्टर अरूण भदौरिया प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज बैतूल के साथ पहली बार 2016 में पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करवाने के लिए क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने के नेतृत्व में यूनियन का एक शिष्टमंडल मिला । बाद में जन प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रयास किया जिसका सुखद परिणाम स्वरूप वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स की शुरूआत हुई।मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे ने कहा कि यूनियन का यह अच्छा प्रयास है कि तकनीकी कर्मचारियों को अपना हायर एजुकेशन बढाने का मौका मिला।

पिछले दिनो क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने मिले और 660 मेगावाट की एक ओर ईकाई क्रमांक 13 के लिए ज्ञापन सौंपा यह उनके दूर दृष्टि का परिणाम है। सेवाभावी होने के कारण स्व सुरक्षा निधी समिती के कार्य को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सभी ताप और जल विद्युत गृहों में पहुंचया है। इस अवसर पर यूनियन के प्रांतीय महामंत्री सुशील शर्मा का सम्मान समारोह के लिए बधाई संदेश भी पढा गया। यूनियन के कार्यालय सचिव गुलाब पटाहे को मुख्य अभियंता श्री लिल्होरे द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर अन्य यूनियन के सभी सदस्यों के साथ आर के सोनी अधीक्षण अभियंता सिविल, संजय जोशी अधीक्षण अभियंता सेवायें दो, नरेंद्र गुर्जर, किनशुक नामदेव, संतोष प्रजापति, विवेक करोले, संदेश आरसे , भोजराज परमार , दीपक वर्मा, विजय गोरे , रमेश गवाडे, राजकुमार श्रीवास्तव, अमित सल्लाम, नवीन पाटनकर, सोहनलाल कहार, सूरज नागले, अमर सिंह, निर्मल प्रजापति, दीपक वानखेडे,सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन पुनीत भारती और आभार प्रदर्शन अंबादास सूने ने किया।