
ब्यूरो रिपोर्ट
थाना गंज पुलिस द्वारा व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले 5-5 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दे की दिनांक 03/12/2025 को फरियादी राहुल पिता गोविंद हिरानी, उम्र 33 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड गंज, बैतूल द्वारा थाना गंज में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अभियुक्त शुभम उर्फ लाला साहू एवं उसके दो-तीन साथियों द्वारा लोहे के पाइप से जान से मारने की नियत से उसके सिर पर हमला कर मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 431/25 धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 109, 3(5) बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
पूर्व में प्रकरण के मुख्य आरोपी शुभम उर्फ लाला साहू निवासी ग्रीन सिटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।
इसी क्रम में दिनांक 11/02/2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकरण के अन्य 5-5 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी —
1- अजय पिता जगन्नाथ डहेरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्रीन सिटी
2- राजेश पिता देवीराम पंवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी सांईखेड़ा
को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक आशीष, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, आरक्षक गजानंद वाडिवा, आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक नवीन एवं सैनिक नितिन की विशेष भूमिका रही।