
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
- सर्विस लाइन का केबल कटे होने से कड़बे से भरी ट्रेक्टर ट्राली में लगी आग ।
- ट्रैक्टर ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना ।
भैंसदेही:- ग्राम झल्लार के पास अभी अभी एक घटना घटित हुई जिसमें कटे हुए केबल ने नीचे से ट्रैक्टर ट्राली जाने पर ट्राली में अचानक आग लग गई । आम रास्ते के ऊपर से लगे सर्विस लाइन का केवल कटे होने के कारण उसके नीचे से कड़बा भरकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली का कटे हुए केवल से घर्षण होने पर ट्रैक्टर ट्राली मे भरे कड़बे में अचानक आग लग गई जिसे देख ट्रैक्टर ड्राइवर ने हिम्मत ना हारते हुए अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए जलती हुई ट्राली को पानी से भरे नाले में ले जाकर डाल दिया जिससे एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई।
घटना की खबर फैलते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई। ड्राइवर के हिम्मत व सूझबूझ की सराहना करते हुए क्षेत्र की जनता ने जहां ड्राइवर की सराहना की वहीं इस लापरवाही के लिए एमपीईबी सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की जांच एवं पहिचान कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।






