
धनराज साहू तहसील ब्यूरों
- रामेश्वरम शिवधाम चिल्कापुर में आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण सप्ताह का हवन व महाप्रसादी के साथ हुआ समापन।
- हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ग्रहण की भोजन महाप्रसादी ।
भैंसदेही:- भैंसदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गुदगांव (चिल्कापुर) के प्रसिद्ध रामेश्वरम शिव धाम मंदिर में गत 11 फरवरी 2026 से शुरू हुई शिवपुराण एवं रुद्र महायज्ञ सप्ताह का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में हवन, पूजन एवं भोजन महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोजन महाप्रसादी ग्रहण की।
पूरे सप्ताह पं. अविनाश खंडाग्रे जी के मुखारबिंद से शिवपुराण की कथा का बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पूरे मन से श्रवण कर अपने जीवन को सार्थक बनाने हेतू कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय बना रहा। रामेश्वरम शिवधाम मंदीर समिति चिल्कापुर के सभी सदस्यों ने ग्राम वासियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में अहम भूमिका अदा की।
सप्ताह भर चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन कथा प्रवचन श्रवण करने हेतू ग्राम चिल्कापुर व गुदगांव के ग्रामवासियों सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रामेश्वरम शिवधाम मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने हेतु दिए गए सहयोग एवं समयदान के लिए समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया। हर्ष और उल्लास के वातावरण में हवन, पूजन एवं भोजन महाप्रसादी के साथ सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।





