
मनोज लिल्होरे बगडोना
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका सारणी में अब आधुनिक मशीनों से सडको की सफाई होती दिखे तो हैरान मत होइएगा नगर पालिका सारणी में अत्याधुनिक स्वीपिंग मशीन की टेस्टिंग चालु हो गई है।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगमों और स्थानीय निकायों द्वारा सड़कों की आधुनिक सफाई के लिए यांत्रिक सड़क स्वीपिंग मशीन (Mechanical Road Sweeping Machine) का उपयोग तेजी से किया जा रहा है। ये मशीनें वैक्यूम और ब्रश तकनीक से सड़कों की धूल, मलबा और कूड़ा साफ करती हैं, जिससे शहर साफ और प्रदूषण मुक्त रहते हैं।
नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक के के भावसार ने बताया की आधुनिक तकनिकी से लेस स्वीपिंग मशीन द्वारा सडको के डिवाइडर की सफाई वैक्यूम प्रणाली से आसान होगी। ये मशीनें वैक्यूम क्लीनर और साइड ब्रश के माध्यम से धूल और कचरे को हॉपर में इकट्ठा करती हैं। जिससे धूल मलबा और कूड़ा कचरा साफ हो कर प्रदुषण मुक्त वातावरण निर्मित करने में सहायक होती है ।
स्वास्थ्य निरीक्षक के के भावसार





