
ब्यूरो रिपोर्ट
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026 को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य का खजाना खाली होने का दावा किया है। सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता की तिजोरी को खाली कर दिया है और प्रदेश कर्ज के भारी बोझ तले दब गया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने खाली गुल्लक के साथ सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।विधान सभा में बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने खूब हंगामा किया। उनका कहना है की भाजपा सरकार के मंत्री कभी घंटा तो कभी घंटी बजाकर जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं!
1- प्रदेश की तिजोरी जनता की थी, पैसा जनता का था और कमाई भी जनता की थी, लेकिन उसे खाली सरकार ने कर दिया
2- सरकार दावा करती है कि आर्थिक प्रबंधन से हर व्यक्ति की आय 1 लाख 70 हजार रुपये हो गई है, जबकि जमीनी सच्चाई अलग है।
3- जिस दिन मुख्यमंत्री यह साबित कर देंगे कि प्रति व्यक्ति मासिक आय 15–20 हजार रुपये है, उसी दिन मैं इस्तीफा दे दूँगा ।
.





