
ब्यूरो रिपोर्ट
- निर्धारित समय पर पूर्ण करे समर्पण निधि का लक्ष्य – सुधाकर पंवार
- आजीवन सहयोग निधि एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर जिले की बैठक संपन्न
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित आजीवन सहयोग निधि एवं अन्य आगामी कार्यक्रमो को लेकर कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि अब मंडल स्तर पर अध्यक्ष प्रभारी एवं सह प्रभारी हमारे त्रिदेव की भूमिका में है। तीनो मिलकर बूथ स्तर तक प्रवास करें एवं पार्टी के लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें। जिलाध्यक्ष श्री पंवार ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम को हमारे कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक संपन्न करते है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित होती है। हर कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता यही हमारी पार्टी की कार्यपद्वति है। आगामी कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम 22 फरवरी को संपन्न होना है। जिसको लेकर कार्ययोजना बना ले एवं हर बूथ पर कार्यक्रम संपन्न करें।

बजट का प्रचार प्रसार एवं वीबी जी राम जी के कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न होने पर जिलाध्यक्ष श्री पंवार ने सभी मंडल अध्यक्षो को बधाई दी। उन्होने कहा कि आगामी समय में पं.दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के कार्यक्रम होने है मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी मिलकर आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार करें। बैठक को संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी दीपक सलूजा ने आजीवन सहयोग निधि संग्रहण को लेकर तकनीकि बाते सुक्ष्मता से साझा करते हुए कहा कि इस बार नगद राशि का कोई प्रावधान नही है। चेक के माध्यम से ही आजीवन निधि प्राप्त करना है। जिले के सभी 30 मंडलो में कार्य विभाजन कर राशि संग्रहण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिले का लक्ष्य तय तारीख से पहले हासिल करने के लिए हमें आज से जुट जाना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि पिछले सभी अभियान और कार्यक्रम हमने सफलता पूर्वक संपन्न किए है बजट 2026 के प्रचार प्रसार के कार्यक्रम सभी मंडलो में संपन्न हुए। विकास खंड स्तर पर वीबी जी राम जी अभियान के कार्यक्रम संख्यात्कम रूप से प्रभावशाली रहे है। और अब आजीवन सहयोग निधि संग्रहण में हमे पिछले वर्ष के लक्ष्य से आगे निकलते हुए नया आयाम स्थापित करना है। आगामी दिनों मे कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण का कार्य मंडल स्तर पर होना है जिसको लेकर जिला एवं मंडल स्तर पर टोली का गठन हो चुका है। बैठक का संचालन आजीवन सहयोग निधि के सह संयोजक प्रशांत गावंडे ने एवं अंत में आभार अभियान के जिला सह संयोजक महेश्वर सिंह चंदेल ने व्यक्त किया। इस दौरान जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, डा.महेन्द्र सिंह चौहान मंचासीन रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, आजीवन सहयोग निधि अभियान के मंडल संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।




