
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी – आम आदमी पार्टी सारनी द्वारा विगत 2 महीने तक जल आवर्धन योजना नल कनेक्शन राशि पूर्ण माफ एवं प्रतिमाह जल कर राशि हाफ को लेकर मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत वार्डवासियों के बीच समर्थन लेकर जन संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपना समर्थन दिया है।
अब उन हजारों वार्डवासियों के हस्ताक्षर जिन्होंने इस नल कनेक्शन राशि को जनता के साथ छल पूर्वक खुली लूट किए जाने में आम आदमी पार्टी के साथियों का समर्थन दिया है और अपना विरोध दर्ज कराया है उसे लेकर जिला कलेक्टर के समक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्तिथि में हजारों नल कनेक्शन राशि माफ एवं प्रतिमाह जल कर राशि हाफ की मांग हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपने का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा एक समय सीमा तय कर जिला प्रशासन से मांग की जाएगी कि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उचित निर्णय लिया जाए अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा उचित निर्णय नहीं लेने पर आम आदमी पार्टी एवं हस्ताक्षर में शामिल वार्डवासियों के साथ जन महा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी।