
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 21 और 22 फरवरी को बैतूल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री पटेल 21 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे भोपाल से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:30 बजे बैतूल सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे ग्राम मेहदगांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सायं 7 बजे श्री पटेल जुवाड़ी पोस्ट घोड़ाडोंगरी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बैतूल में रहेगा।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल 22 फरवरी को बैतूल में स्थानीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री पटेल दोपहर 2 बजे बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान कर शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे।




