
ब्यूरो रिपोर्ट
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण रविवार को बडोरा में किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार, पूर्व विधायक श्री शिव प्रसाद राठौर, सरपंच श्रीमती सविता धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुंबई में आयोजित Ai Summit का उल्लेख करते हुए अमूल के बूथ पर प्रदर्शित तकनीकी नवाचारों के माध्यम से पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन में एआई की उपयोगिता तथा भारतीय पांडुलिपियों और प्राचीन ज्ञान के संरक्षण में आधुनिक तकनीक के योगदान को रेखांकित किया। आगामी होली पर्व की शुभकामनाओं के साथ प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से वोकल फॉर लोकल को जनभागीदारी का अभियान बनाकर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने का भी आह्वान किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ाया।




