
ब्यूरो रिपोर्ट
आदिवासी युवक के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि विवेक जैन द्वारा गाली गलौज कर हॉकी से मारपीट की घटना को लेकर भाजपा नेता विवेक जैन पर कारवाई की मांग हेतु चौकी प्रभारी को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय सरदार यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला प्रभारी अक्षय जायसवाल, सह प्रभारी अर्पित तिवारी,प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह इवने, प्रदेश सचिव दिगंबर पारधी, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी, रिंकू वर्मा, चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष सोनू धुर्वे, राजेश यादव, पप्पू यादव, कमलेश यादव मुकेश मौर्य ,राजा इमरान खान ,महेश सोनी , संतोष हनोते, कैलाश यादव, रामकरण यादव, संजू परते, पूरन उईके ,महेंद्र उईके ,रोहित राजपूत, अजय ठाकुर, सौरभ इवने ,राज सलाम, रोहित इवने, रोहित सलाम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







