
भारती भूमरकर
सारनी। ठेकेदारों की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश देते हुए दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को शाम 4:00 बजे वरुण रेस्टोरेंट में सतपुड़ा ठेकेदार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का वातावरण गंभीर चिंतन, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और आपसी विश्वास से परिपूर्ण रहा।बैठक में स्पष्ट रूप से यह भावना उभरकर सामने आई कि संगठन का नेतृत्व ऐसे हाथों में सौंपा जाए जो केवल पद का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का निर्वहन करे—जो ठेकेदार भाइयों के सुख-दुख में सहभागी बने, उनके अधिकारों की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहे और संगठन को नई दिशा व नई ऊर्जा प्रदान करे।वरिष्ठ ठेकेदार संतोष पाटनकर एवं प्रकाश राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नागेंद्र निगम को सतपुड़ा ठेकेदार एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई –
• संरक्षक – दीपक तिवारी, राजबली सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रकाश राजपूत,नारायण सोलंकी , किशोर चौहान, सी एम बेले,संतोष पाटनकर
•अध्यक्ष – नागेंद्र निगम
•उपाध्यक्ष – कमलेश धोटे, रामरतन यादव
•सचिव – विजय पडलक
•संयुक्त सचिव – दिलीप प्रसाद,आकाश रमन, अमित श्रीवास्तव,
•सह सचिव – आदित्य पांडेय, संजय लोनारे
•लीगल एडवाइजर – राकेश कटोटिया
•कोषाध्यक्ष – आवेश निगम
•सह कोषाध्यक्ष – जुनेद खान,सी सी शेजु
•मीडिया प्रभारी – योगेश मालवीय , आदित्य यादव,कुबेर डोंगरे
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और ठेकेदारों के हितों की रक्षा के लिए सशक्त, संगठित और निर्णायक भूमिका निभाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की असली शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पारदर्शिता, संवाद और संघर्ष की भावना के साथ प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को एक मजबूत मंच के रूप में स्थापित करेंगे। बैठक का समापन एकजुटता के संकल्प, संगठनात्मक अनुशासन और आपसी विश्वास की भावना के साथ हुआ—जिसने स्पष्ट कर दिया कि सातपुरा ठेकेदार एसोसिएशन अब नए उत्साह और नई दिशा के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।





