
भारती भूमरकर
सारनी। वित्तीय वर्ष समाप्ति के दौरान नगर पालिका परिषद सारनी ने करों की वसूली की अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है। इसलिए समस्त बकाया एवं चालू सम्पत्तिकर जलकर एवं अन्यकर नगरपालिका परिषद् सारनी राजस्व शाखा में उपस्थित होकर तत्काल जमा करें। अन्यथा की स्थिति में चल-अचल सम्पत्ति कुर्की करने की कार्यवाही एवं जलकर जमा नही किये जाने पर नल कनेक्शन विच्छेदन (काटे) जाने की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी समस्त जवाबदारी स्वयं बकायादारो की होगी।




