
ब्यूरो रिपोर्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को पराजित कर देश का नाम रोशन करने वाली बैतूल जिले के आमला की प्रतिभावान बेटी नीलिमा पाटिल को आज भोपाल स्थित निवास पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे जी, भारतीय टीम के कोच एवं नीलिमा के परिजन उपस्थित रहे।





