
ब्यूरो रिपोर्ट
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता संचित पटेल को प्रभारी बैतूल जिला ओबीसी विभाग नियुक्त किया गया है। वर्तमान में संचित नर्मदापुरम में जिला सचिव के पद पर हैं।यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंशा के अनुरूप की गई है। एआईसीसी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद यादव, राष्ट्रीय समन्वयक रमेश कुमार मौर्य तथा अजय हतेवार की सहमति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई।शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि संचित पर पूर्ण आशा और विश्वास है। वे कांग्रेस की रीति-नीतियों पर अमल करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। सभी समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने में सक्रिय योगदान देंगे।
