
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा ने किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। घोषित किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में बैतूल जिले से पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक पानसे को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
जिला मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में अशोक पानसे का जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार एवं मिठाई खिलाकर स्वागत कर बधाई दी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रेषित किया है।
इस अवसर जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायक गंगा उइके, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, जिला महामंत्री महेन्द्रसिंह चौहान, कृष्णा गायकी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वरसिंह चंदेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, नितिन बारस्कर, विप्लव समददार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू संत, देवीदास खाडे, विश्वनाथ धोटे, राजू ठाकरे, भोजराज पाटनकर, सुभाष धोटे, अंशुल राजपुत, मृत्युजय सरकार, गोलू बारस्कर, विजय खातरकर सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।





