
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिले के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नरेश फाटे की माताजी श्रीमती शकुंतला फाटे के असामयिक निधन पर जिला भाजपा परिवार ने शोक संवेदनाए व्यक्त की है। वहीं फाटे परिवार को दुख की इस घडी में ईश्वर से दिवंगत की शांति की कामना परमपिता परमेश्वर से करते हुए भावभींनी श्रृद्वांजलि अर्पित की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक महेन्द्रसिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जनपद अध्यक्ष ईमला बाई जावलकर, उपाध्यक्ष कृष्णा लोखंडे, मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल सहित मंडल व जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रमुख है।





