
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने आयुक्त नगरीय प्रशासन को लिखा पत्र कुशवाहा ने बताया की नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद में काम करने वाले नियमित, दैनिक वेतन भोगी विनियमित, संविदा अंशकालिक, आउटसोर्स सभी कर्मचारी पूर्ण निष्ठा से शहर को साफ सुथरा स्वच्छ सुंदर रखने का कार्य करते हैं बिजली,जलआपूर्ति,फायर एवं अन्य ऑफिस कार्यों में लगे तमाम कर्मचारी जिनकी इस वर्ष की होली बेरंग रह गई।
नगरीय निकायों में होली के पूर्व मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया प्रदेश के कई नगरी निकायों में दो-दो तीन-तीन माह के वेतन बकाया है ऐसे में कर्मचारी अपने परिवार के साथ इस हर्ष उल्लास के त्यौहार को कैसे मनाए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि समय से भेजा जाए ताकि प्रत्येक माह के 7 तारीख तक कर्मचारियों का वेतन अनिवार्य रूप से भुगतान हो सके अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में संगठन के माध्यम से त्योहार के पूर्व किसी भी प्रकार के आंदोलन की स्थिति बनती है तो उसकी समस्त जवाबदारी सरकार की होगी।







