
ब्यूरो रिपोर्ट
गर्मी की शुरूआत में ही ग्रामीण पानी की बून्द बून्द को तरस रहे है। परेशान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंच समस्या के निराकरण के लिए ज्ञापन सौपा।
बता दे की बैतूल जिले के ग्राम नायक चारसी से आये लोगो का कहना है की लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हैंडपंप और ट्यूबवेल पूरी तरह सूख चुके हैं, मजबूरी में ग्रामीणों को 1–2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। भरी गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ट्रैक्टरों में बैठकर अपनी समस्या लेकर बैतूल पहुंच रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है की यही वह गांव है जहाँ क्षेत्र के सांसद ने अपनी नौकरी की थी, फिर भी आज वही गांव मूलभूत सुविधा पेयजल के लिए संघर्ष कर रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की गई है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।






