
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने यशस्वी जीवन के 62वें जन्म दिवस पर पूरे प्रदेश से कोटि कोटि बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं यह स्वाभाविक भी है इसलिए इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है क्योंकि उन्हें अपने जन्म दिवस पर जितनी शुभकामनाएं और बधाईयां मिल रही हैं। वे उससे कहीं अधिक के हकदार हैं उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने प्रथम कार्यकाल के आधे से भी कम समय में जो शानदार लोकप्रियता अर्जित की है उसने सत्ता और संगठन के उस वर्ग को भी आश्चर्यचकित कर दिया है।
इसी अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री निवास पर पंहुच मध्य प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी ।
श्री खंडेलवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कहा है की आपके कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रगति व उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। बाबा श्री महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।





