
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। गौ माता की सेवा सुरक्षा और सम्मान के लिए देश व्यापी अभियान के अंतर्गत गायत्री मंदिर सिविल लाईन गंज में सायं 4 बजे एक बैठक आयोजित की गई जिसमें अभियान से जुड़े स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज, प्रकाश नारायण जी महाराज , रामतीरथ महाराज जी के मार्गदर्शन में गौ माता के सम्मान और गौ रक्षा हेतु 27 अप्रैल को जिले भर में तहसील स्तर पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने हेतु महत्वपूर्ण चर्चा कर सभी को दृढ़ संकल्प करवाया गया। जिसके अंतर्गत बताया गया कि
27 अप्रैल 2026 और 27 जुलाई 2026 (गो सम्मान दिवस) को प्रातः सभी भारतवासियों द्वारा अपने-अपने तहसील, ब्लॉक, अनुमंडल, जिला कार्यालय जाकर तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी, अनुमंडल अधिकारी, जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधामंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रार्थना पत्र तसीलदार अथवा उपखण्ड अधिकारी या जिला कलेक्टर को देना है।
गो सम्मान आह्वान अभियान के मुख्य उद्देश्य
केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गो माता को उचित अनुसंधान और अनुदान मिले, भारत से गोहत्या पूरी तरह समाप्त हो, गो माता को राष्ट्रमाता घोषित कर उन्हें मौलिक अधिकार और सम्मान प्रदान किए जाएं प्रत्येक प्रांत में एक गो अभ्यारण, गौ शालाओं को मनरेगा से जोड़ना, बिजली बिल में छूट, मंदिरों के साथ गौशाला अनिवार्य, गो हत्यारों और गो तस्करी में लिप्त अपराधियों के लिए आजीवन कठोर कारावास जैसी सजा का प्रावधान, गो तस्करी में उपयोग वाहनों को राजसात कर गौ शालाओं को सौंपा जाना और जिला स्तर पर चिकित्सालयों की स्थापना है।
कार्यकर्ता नियोजन
देश के लगभग 780 जिलों में तीन संत, तीन गो प्रेमी मजबूत कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता को जोड़ा जायेगा जो अन्य गो प्रेमी भाई बहन को जोड़ेंगे।
अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदु
यह अभियान किसी संस्था, संगठन के बैनर तले न होकर ईश्वर, गो माता और नंदी बाबा के सानिध्य में होगा।
यह अभियान किसी भी राजनैतिक दल, संगठन, राज्य अथवा केंद्र सरकार के विरुद्ध नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य गो माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए है।
अभियान अहिंसक होगा, कोई मंचीय उद्बोधन या माइक से भाषण नहीं होगा बल्कि जप, भजन, कीर्तन करके प्रार्थना पत्र द्वारा मांग रखी जाएगी।
गो प्रेमी से निम्न सहयोग की अपेक्षा –
(1) प्रचारक बनकर 2 वर्ष, 6 माह अथवा तीन माह का समय दान कर अभियान विषय को शक्ति प्रदान करे।
(2) अभियान में लगे क्षेत्रीय, प्रांतीय, संभागीय अथवा जिला प्रचारक जब आपके क्षेत्र में अभियान का प्रचार करने आए तब उनको भोजन, आवास उपलब्ध करवाकर और आगे प्रस्थान हेतु वाहन से छुड़वाकर, टिकिट करवाकर अथवा वाहन में ईंधन भरवा कर सहयोग कर सकते हैं।
(3) अभियान में प्रचार प्रसार निमित्त बैनर, पोस्टर और पर्चे (पेम्पलेट) छपवा सकते है।
बेनर, पोस्टर, पत्रक के मैटर में परिवर्तन किए बिना यथारूप प्रिंट करवा कर के अपने क्षेत्र में स्वर्य वितरित करे अथवा अपने क्षेत्र में कार्यरत प्रचारक को प्रदान कर गो सेवा में सहयोग कर सकते हैं।
संपर्क और जुड़ाव
गो सेवा और गो रक्षा के माध्यम से होने वाले राष्ट्र रक्षा एवं संस्कृति रक्षा के इस निष्काम और पवित्र अभियान में सम्मिलित होने और
अभियान से जुड़ने के लिए 9067777323 पर मिस कॉल करें।
सेवा हेतु अपनी विस्तृत जानकारी 8239711008 पर भेजें।
अधिक जानकारी के लिए 9571712140 पर कॉल करें।
इस अभियान हेतु किसी भी प्रकार का दान चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। अगर कोई इस अभियान के नाम से दान चंदा मांगे तो
8239711008 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत करें।
आयोजित बैठक में गिरीश खंडेलवाल, आशीष साहू, बलराम जसूजा, गायत्री परिवार के हरबंशलाल आहूजा, श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक, समाजसेवी राजेश मदान, बलवंत मदान, एम एल डढोरे, के एल झपाटे, एच सी: सोलंकी, अनील लोखंड़े, मनोज वर्मा, यशवत मुन्ना मानकर, लखन बिसन्दरे, लीला बाई, भुवनेश्वरी साँदू, अर्चना वर्मा, रीना सोलंकी, वरुणा लोखण्डे, कुसुम चौहान, प्रीति गुप्ता, श्रीमति प्रतिभा प्रकाश साहू, पल्लवी नवघरे, योगिता , गौरत्नमाला कावरे, संचिता सक्सेना, विश्वपाल गंगारे, रामदास सरले सहित अन्य सैकड़ों गो भक्त शामिल हुए।




