
ब्यूरो रिपोर्ट
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश पर 22 और 23 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड का आयोजन ग्वालियर में किया गया संस्था की प्राचार्य श्रीमती अमीता रावत ने बताया कि कक्षा पांचवीं की छात्रा ख्याति सोनी ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया जो संस्था एवं नगर के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवशाली क्षण है यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, अनुशासन एवं संस्था के शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करता है इसके साथ ही मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती लता घोरसे माता श्रीमती दीपमाला सोनी पिता श्री अजय सोनी को बधाई दी एवं उनके निरंतर सहयोग की सराहना की। छात्रा ख्याति सोनी का ग्वालियर में राज्य स्तर पर एवं बैतुल में जिले स्तर पर सम्मानित होने पर प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बधाई उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
