
ब्यूरो रिपोर्ट
यह पूरा वर्ष किसान कल्याण को समर्पित – सुधाकर पंवार
किसान मोर्चा के सेवा सप्ताह के दौरान उन्नतशील किसानो का किया सम्मान
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा किसान मोर्चा ने सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति बडोरा में उन्नतशील किसानो का सम्मान कर किसानो से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि मध्यप्रदेश की मोहन सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। जिसमें सिंचाई ,सोलर पंम्प और दुग्ध उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री पवांर ने कहा कि लगातार रासायनिक खादों के इस्तेमाल से बचते हुए जैविक खेती का प्रयोग करना चाहिए हमारे जिले के किसान अब अलग अलग फसलों के उत्पादन करते हुए खेती को लाभ का धंधा बना रहे है। इस अवसर पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि किसान मोर्चा का सेवा सप्ताह अभियान गरमी को देखते हुए किसानो के लिए सेवा का अद्वितीय अभियान है। कल ठंडे पेयजल के लिए प्याउ की शुरूवात बडोरा कृषि उपज मंडी में किसान मोर्चा द्वारा की गई। आज हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के जन्मदिन पर उन्नतशील किसानो का सम्मान करना मुख्यमंत्री जी को सच्ची शुभकामना है। मुख्यमंत्री जी ने किसान कल्याण को प्राथमिकता में रखा है। इस तरह के अभियान से किसानो को योजनाओं की जानकारी और पंजीकरण का सही लाभ मिलता है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक पानसे ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसानो की हितैषी रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत प्रदेश के किसानो को दोहरा लाभ मोहन यादव की सरकार पहुंचा रही है। वहीं भावांनतर और गेंहू के समर्थन मूल्य पर अतिरिक्त बोनस किसानो के लिए राहत की खबर है। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि किसान मोर्चा 23 मार्च से जिले की सभी कृषि उजप मंडियों में सेवा सप्ताह के दौरान विशेष अभियान चला रहा है। इसी कडी में आज उन्नतशील किसानो का सम्मान किया गया। आने वाले दिनो में स्वास्थ्य शिविर और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए शिविरों का भी आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, जिला सह कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश पप्पू शुक्ला, पवन राठौर, राजीव मिश्रा सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे।