
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
- विधायक महेन्द्रसिंह चौहान ने न्यायालय परिसर में वकीलो के बैठने के लिए शेड़ निर्माण हेतू किया भूमि पूजन। अधिवक्ताओं ने जताई खुशी ।
- माननीय न्यायाधीशों, अधिवक्ता गणों सहित जनप्रतिनिधि गण रहे मौजूद।
भैंसदेही:- अपर जिला एवं सत्र न्यायालय भैंसदेही के परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण विगत दिनों अधिवक्ता संघ भैंसदेही के अध्यक्ष मारोती बारस्कर,सचिव संतोष राठौर एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन कर अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराकर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था हेतू टीन शेड़ निर्माण कराए जाने की मांग की थी जिस पर विधायक महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर शेड़ निर्माण हेतु विधायक निधि से पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की गई थी ।

वहीं इस कार्य को और अधिक विस्तारित करने के लिए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मारोती बारस्कर एवं संघ के पदाधिकारियों की विशेष मांग पर नगर परिषद भैंसदेही के वरिष्ठ पार्षद ब्रम्हदेव कुबड़े (पटेल) के विशेष प्रयासो से नगर परिषद भैंसदेही द्वारा चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। अधिवक्ता संघ भैंसदेही ने राशि स्वीकृति पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान,नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी एवं पार्षद ब्रह्मदेव पटेल के प्रति आभार जताते हुए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया है।
अधिवक्ता संघ भैंसदेही द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायालय परिसर में नौ लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शेड़ निर्माण हेतू न्यायाधीशों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं की गरीमामयी उपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चौहान जी ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस दौरान न्यायाधीश श्रीमती सुनीता ताराम मैड़म, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर,पार्षद ब्रम्हदेव पटेल,पार्षद सुरजीत सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, भाजपा मंडलध्यक्ष दिलीप घोरे, पूर्व मंडलध्यक्ष वासुदेव धोटे,भाजपा नेता विनोद सोनी, सुरेश पाल, ददनसिंह ठाकुर, बाबूलाल राठौर, प्रदीप धुले, हेमंत सावरकर, केशर लोखंडे,रामा पानकर,शिवदयाल आजाद,विकलसिंह, धनराज लोखंडे, करीम भाई व पत्रकार शंकर राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, अधिवक्ता गण व न्यायालय स्टॉफ उपस्थित रहा।

अधिवक्ता संघ भैंसदेही की ओर से संघ के अध्यक्ष मारोती बारस्कर,सचिव संतोष राठौर, पूर्व अध्यक्ष गण संजय तिवारी,जीएल चंदेल,सुनीलसिंह चौहान,महेन्द्र मालवीय, उपाध्यक्ष राजेश गावंडे ,सह सचिव असफाक काबरा, कोषाध्यक्ष अनिल मालवीय,वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसीराम पेठे,दिनेश कुमार कनाठे,केएस गज्जलवार,आसीफ काबरा,नितिन शेंडे, धनराज साहू,दीपक फोफसे,राजू धुले,राजेश सराटकर,देवा चंदेल, आदर्श तिवारी सहित समस्त अधिवक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक, न्यायाधीशों व जनप्रतिनिधियों का तिलक लगाकर पुष्पहार से स्वागत किया। शेड़ निर्माण पर अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक एवं नगर परिषद के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र सिंह चौहान ने अधिवक्ता संघ भैंसदेही की तारीफ करते हुए अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में बैठने की व्यवस्था के तौर पर शेड़ की सौगात मिलने पर अधिवक्ताओं को बधाई दी एवं कहा कि शेड़ निर्माण से अधिवक्ताओं के साथ ही न्यायालय में आने वाले लोगों को भी परेशानी से निजात मिलेगी।

विधायक श्री चौहान ने न्यायालय में न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले गरीब,लाचार व आमजन को त्वरित निष्पक्ष,सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने में पूर्ण सहयोग करने की अधिवक्ताओं से अपील की। अधिवक्ताओं के हित में आगे भी सहयोग देते रहने का विधायक ने आश्वासन दिया। अंत में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मारोती बारस्कर व सचिव संतोष राठौर ने विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, एडीजे श्री विजय चौहान, न्यायाधीश श्रीमती सुनिता ताराम,नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी,पार्षद ब्रम्हदेव पटेल सहित सहयोगी जनप्रतिनिधियों एवं अधिवक्ता गणों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता संजय तिवारी एवं अधिवक्ता धनराज साहू ने किया।
