
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर शासन ने आदेश जारी किये है । मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती के अवकाश को बदल दिया है। 31 मार्च की जगह 30 मार्च को शासकीय अवकाश रहेगा। भोपाल कलेक्टर ने आदेश दिया है कि भोपाल में 30 मार्च को अवकाश रहेगा।
विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 29 दिसम्बर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में दिनांक 31 मार्च, 2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचारोपरांत राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दि. 31 मार्च 2026 मंगलवार के स्थान पर दि. 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया जाता है।
यदि जिले में महावीर जयंती का पर्व दिनांक 31 मार्च 2026 को मनाया जा रहा हो तो पृथक से किसी आदेश को जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।






