
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल 29 मार्च,2026/कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जनभावनाओं एवं स्थानीय परिस्थितियों के दृष्टिगत महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 30 मार्च को जिले में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। पूर्व में घोषित 31 मार्च के स्थान पर अब 30 मार्च को अवकाश रहेगा। 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।





