
ब्यूरो रिपोर्ट
- प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं और
- मेहनतकश करने वालों की कभी हार नहीं
स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने स्वर साधना केएससी संस्था सारनी द्वारा फ़िल्मी युगल गीत गायन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शोभापुर के डोंगरे लॉन में किया गया था। जिसमे अनेक स्थानीय कलाकरों ने भाग लिया और एक से बढ़ कर एक फ़िल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता 29 मार्च 2026 को सम्पन्न करवाई गई।

जिसमे प्रथम स्थान पर सारनी के निराकार सागर एवं दर्शना जैन रही , जिन्हे 11000/- का नकद पुरस्कार, मेमेंटो, मैडल एवं प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। वहीँ दूसरे स्थान पर आमला से प्रिंसी मासोदकर एवं सन्मुख धमोड़े रहे जिन्हे मेमेंटो, मैडल एवं प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। ,तथा तीसरे स्थान पर आमला से भूमि सिसोदिया एवं नीलेश चंदेल(मोनू) रहे। टीम स्वर साधना केएससी सारनी द्वारा अन्य सभी प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।







