
भारती भूमरकर
लूट का आरोपी सारणी पुलिस की गिरफ्त में
🔹 फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटो की गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी के अपराध क्रमांक 504/ 2025 धारा 296 (ए),115(2), 309(6),3(5), बीएनएस के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।
सब इंस्पेक्टर नितिन उईके थाना सारणी
🔹घटना का विवरण
फरियादी- अजीमुद्दीन पिता नईमुद्दीन उम्र 34 साल निवासी- शाहदरा नई दिल्ली ने दिनांक 25.8.2025 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि बीएसएनएल टावर में ओमनी पिक कंपनी के जरिए टीवी सेट करने का काम करने के उद्देश्य से बगडोना आया था, अगले दिन जिला-छतरपुर जाना था जो कि रुकने के लिए बगडोना में होटल ढूंढ रहा था। तभी टीवीएस कंपनी की मोटर साइकिल से तीन लड़के आए जिन्होंने अपना नाम राहुल ,भोला, एवं डमरू बताया था । उन्होंने सस्ते में कमरा दिलाने का बोला और बगडोना मे कॉलेज गेट के पास ले गए और मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर एक मोबाइल वीवो टी-3 कंपनी का कीमती 15000 रुपए एवं पर्स में रखें 5000 रुपए तथा एटीएम कार्ड ,आधार कार्ड, पेन कार्ड ,एवं कंपनी का आईडी कार्ड ,लूट कर ले गए,की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में पूर्व में आरोपी राहुल एवं डमरू की गिरफ्तारी हो चुकी थी ।
घटना दिनांक से आरोपी रविंद्र उर्फ भोला फरार था, जिसको दिनांक 01.04.2026 को गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय बैतूल में ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया जाएगा।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. भोला उर्फ रविंद्र कवडे़ पिता संतोष कवड़े उम्र 21 साल निवासी सेमरताल खकराढाना थाना सारणी
🔹उक्त कार्रवाई में पुलिसटीम
1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी
2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा
3. प्रधान आरक्षक -श्रीराम उइके
4. आरक्षक -अनुज यादव
5. प्राइवेट चालक तरणी चौरसिया
सारणी पुलिस की अपील
दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें।
चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं
आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे। आवश्यकता होने पर 112 पर कॉल करें।
साइबर संबंधी अपराधों में हमेशा सजग एवं सुरक्षित रहे।






