
ब्यूरो रिपोर्ट
शासकीय अस्थि बाधितार्थ बाल गृह बैतूल की अधीक्षिका श्रीमती रोशनी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय अस्थि बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक वर्ग-2 संस्कृत का एक पद रिक्त है। उक्त पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा लिया है, वे निर्धारित पद के लिए आवेदन कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से 7 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।





