
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गुरुवार को हर्षोल्लास से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण मंदिर राजेंद्र वार्ड में शुक्रवार रात्रि 8 बजे श्री हनुमान जी की आरती कर लंगर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को श्री हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी।
