
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहपुर थाना अंतर्गत 12 जनवरी 26 से लापता हुई 35 वर्षीय महिला ज्योति मलैया का पति दुषेत कुमार मलैया पिछले तीन माह से अपनी पत्नी की तलाश में दरदर भटक रहा है। लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रही। जिससे दुखी दुषेत कुमार मलैया ने इस घटना की शिकायत सीएम हेल्प लाइन में की तो उसका कहना है की उसे धोखे में रख उसका मोबाईल ले कर पुलिस ने शिकायत बंद करा दी। जिसकी शिकायत उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई है।
दुषेत कुमार मलैया निवासी दुर्गाचौक शाहपुर ने बताया की मेरी पत्नी ज्योति मलैया 12 जनवरी को खाटूश्याम का बोलकर घर से निकली है जो आज दिनांक 05/04/2026 तक नहीं आई है। मेरे द्वारा शाहपुर थाने में गुम इन्सान एवं सी.एम. हेल्पलाईन में शिकायत की गई थी। दिनांक 02/04/2026 को रात्रि 9 बजे मुझे मोबाइल नं 8770683726 पर शाहपुर पुलिस SL Kalme Mo No. 9098684640 से कॉल कर थाना बुलाया और झूठ बोला कि 4 तारीख को राजस्थान जाना है कि मेरी पत्नी की लोकेशन राजस्थान राज्य में मिल रहीं है और बोले टिकट बुक हो गयी है और बोलकर मेरा मोबाईल से मुझे बताए बिना ओटीपी लेकर सीएम हेल्पलाईन कि शिकायत बंद कर दी। मेरे द्वारा पुनः सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत की है एवं आज 4 तारीख को फोन करने पर SL Kalme बोला कि अभी नहीं जाएगें टिकट बुक नहीं हो पाई है।
मुझसे झूठ बोलकर मेरे मोबाईल से ओटीपी ले ली और शिकायत बंद कर दी और अब कह रहे है नहीं जाएगें मेरे द्वारा फिर सीएम हेल्पलाईन में शिकायत कि गयी है।
वहीँ ओटीपी लेने वाले पुलिस SL Kalme द्वारा पहले 5000 हजार रूपये का बोला था अब 20000 हजार रूपये की आने-जाने का खर्च का बोल रहे। कल शाहपुर टी.आई. से बात करने पर बोल रहे है कल चले जाना उनकी बात को भी SL Kalme ने इन्कार कर दिया है और कह रहे है कि अभी नहीं जाएगें।
दुषेत कुमार मलैया ने बताया की वह मजदूरी कर जीवन यापन करता है। वर्तमान में आइसक्रीम बेचता है। विगत 14 वर्षो से पति पत्नी साथ रह रहे है। कोई शिकायत नहीं थी। वह गरीब है 20 हजार रूपये कहाँ से लाएगा।
दुषेत कुमार मलैया ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है की मेरी पत्नी को ढूंढ कर लाने में मदद करे। और मेरे केस की जांच SL Kalme द्वारा नहीं कराई जाए। किसी अन्य पुलिस अधिकारी द्वारा कराई जाए और मेरे मोबाईल की शिकायत झूठ बोलकर ओटीपी लेकर बंद कर दी है SL Kalme पर जांच कर कार्यवाही करें। इस आवेदन की जांच शाहपुर थाना प्रभारी से न कराकर एस.डी.ओ. पी ऑफिस शाहपुर से कराई जाने की मांग की है।





