
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ का प्रदेश कार्य समिति बैठक का हुआ सफल आयोजन
मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ की प्रथम त्रैमासिक प्रदेश कार्य समिति की बैठक दिनांक 04 अप्रैल 2026 को इंदौर स्थित गांधी हॉल में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस गरिमामय बैठक में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं यूनियन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री भगवानदास गोंडाने (पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष, कैबिनेट दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा अपने अधिकारों को मजबूती से रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विशेष अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं प्रभारी श्री अरविंद मिश्रा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री हीरा रानवे ने स्वागत भाषण दिया
इस अवसर पर संगठन के सह प्रभारी श्री महेंद्र ठाकुर, राष्ट्रीय मंत्री श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं महामंत्री श्री हरिओम कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं सक्रियता पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री श्री हरिओम कुशवाहा द्वारा किया गया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री हीरा रानवे ने विभाग प्रमुख श्री मुरारी राठौर सहित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे इसी बैठक में आगामी छः माह की कार्ययोजना तय की गई जिसमें प्रवास संगठन को मजबूती करना अलग अलग चरणों में प्रदेश स्तरीय आंदोलन की भी योजना बनाई गई हैं इस बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार, संगठन मंत्री श्री सुनील बंसल,उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी,अमर ग्रावकर,नितिन मसले ,विकास उपाध्याय ,संयुक्त महामंत्री हेमराज जरवाल,मंत्री श्रीमती शिवानी घारू,कोषाध्यक्ष कमल किशोर भावसार,सह संगठन मंत्री रमेश चंद्र रघुवंशी , कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।





