
ब्यूरो रिपोर्ट
सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने सोमवार को जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, पुरुष सर्जिकल वार्ड, बच्चा वार्ड, डायलिसिस यूनिट एवं आईसीयू वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. घोरे ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वार्डों में पंखे, कूलर एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध खराब उपकरणों को शीघ्र दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







