
ब्यूरो रिपोर्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पाण्डेय ने गंज मंडी कॉम्प्लेक्स निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि कॉम्प्लेक्स में कुल 320 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर 142, मेजेनाइन फ्लोर पर 26, प्रथम तल पर 98 और द्वितीय तल पर 54 दुकानों का निर्माण किया जाना है। ‘जी ब्लॉक’ में 66 और ‘एफ ब्लॉक में 78 दुकानों का निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान उन्होंने ‘जी-2 ब्लॉक’में 32 दुकानों के निर्माण के लिए साइट क्लियर करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए आसपास के अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण दल को कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएमओ श्री पाण्डेय ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों से चर्चा कर उन्हें शीघ्र स्थल खाली करने के लिए कहा। साथ ही पूरी हो चुकी 44 दुकानों में व्यापारियों को जल्द शिफ्ट कराने के लिए राजस्व अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




