
ब्यूरो रिपोर्ट
कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार वीर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी, बगडोना जिला बैतूल में आज दिनांक 11/04/2026 को कक्ष क्रमांक 16 में प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के संरक्षण में तथा एनटीएफ नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार मानकर के मार्गदर्शन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के संबंध में तथा राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) के दिशा निर्देशों के परिपालन में मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थी कल्याण के अन्तर्गत माह : अप्रैल 2026 में द्वितीय साप्ताहिक पीयर सपोर्ट ग्रुप मिटिंग, अनुभव साझा / रोल प्ले करना, साइकोलाजिकल काउंसलिंग कैम्प एवं डिजिटल ऐसेट्स / मोबाईल ऐप्स के हेल्प लाईन नम्बर के लिए संगोष्ठी का आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने कहा कि युवा हमारे देश का गौरव है युवाओं को “बात करें बोझ हल्का करें” विषय पर व्याख्यान देते हुए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने, परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन के साथ समस्त विद्यार्थियों को धैर्य, अनुशासन में रहकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आगे बढ़ने के लिए कहा। समाज सुधारक, शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फूले के आदर्शों द्वारा समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर कर सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजना संजय ने बताया कि शिक्षा से आप अपना विवेक जागृत कर धैर्य और सहनशील बनकर तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।
महाविद्यालय में गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) विज्ञान संकाय के काउंसलर श्री अनुज हलदार ने साइकोलॉजिकल काउंसलिंग कैम्प का आयोजन किया जिसमें उन्होंने सभी विद्यार्थियों से चर्चा की और कहा कि जीवन में तनाव को कम करने का सबसे सरल साधन तनाव उत्पन्न करने वाली समस्या का आकलन एवं उस पर दिया गया समय सुनिश्चित करना होता है जीवन में सामान्य समस्या को भी अत्यधिक समय का दिया जाए तो वहां तनाव की उत्पत्ति का कारण बनता है।
महाविद्यालय स्टाफ काउंसलर श्रीमती संगीता उघड़े ने डिजिटल ऐसेट्स / मोबाईल ऐप्स के हेल्प लाईन के बारे जानकारी दी कि पासवर्ड स्ट्रांग बनाये और एक ही पासवर्ड का उपयोग नही करे, उसे बदलते रहे साथ ही हेल्प लाईन नम्बरों की जानकारी साझा की।
महाविद्यालय में कला संकाय के काउंसलर श्री अनिल तुमड़ाम ने विद्यार्थियों की पीयर सपोर्ट ग्रुप मिटिंग करवायी और जिसमें प्रत्येक कक्षा के दस-दस विद्याथियों का समूह बनाया तथा उन्हें आपस में पाठ्य सामग्री, विषय नोट्स तथा छात्रवृत्रि की जानकारी साझा कर सहायता करने का सुझाव मिटिंग में दिया।
महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के काउंसलर डॉ. गोलमन अहाके ने अनुभव साझा / रोल प्ले करना विषय पर व्याख्यान दिया। भूपेंद्र यादव बीएससी तृतीय वर्ष ने अनुभव साझा करते हुए तनाव के कारण बताये तो
प्रगति सिंह बीए द्वितीय वर्ष ने तनाव प्रबंधन पर कविता की प्रस्तुती दी। बीए द्वितीय वर्ष के सुभाष विश्वकर्मा ने स्वलिखित भजन का गायन किया। बीए प्रथम वर्ष की पूर्णिमा वरकड़े ने तनाव से बचने के के उपाय बताये। डॉ. गोलमन अहाके ने कार्यक्रम के अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. हरिश लोखण्डे, श्री मनोज नागले, श्री शैलेश श्रीवास्तव, श्री मोहन पवार, डॉ. सविता पटेल, श्रीमती निकिता सोनी, श्री अनिल तुमड़ाम, डॉ राजेश हनोते, श्रीमती दिपिका सोनी, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्री उत्तम साहू, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती अनिता नागले, सहित समस्त स्टाफ तथा कु. दुर्गावती उईके, कु. पूर्णा, कु. पूर्णिमा वरवड़े सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।





