
ब्यूरो रिपोर्ट
सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में 660 मेगावाट की नवीन इकाई लगाने का कार्य लगभग प्रारंभ हो गया है और वहीं दूसरी ओर पुरानी इकाई क्रमांक 6,7,8, और 9 को डिस्मेंटलिंग करने का कार्य भी लगभग प्रारंभ हो गया है भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश गाटे, महामंत्री विनोद भारती, और संघ के संरक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया कि डिस्मेंटलिंग का कार्य चिनार कंपनी को मिला है इस कंपनी द्वारा 342 करोड़ में इन इकाइयों को खरीद लिया गया है किंतु कोलकाता की चिनार कंपनी द्वारा डिस्मेंटलिंग के कार्य में स्थानीय श्रमिकों एवं युवाओं को नहीं लगाया जा रहा है जिस जिसके कारण स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों में रोष व्याप्त हैं
इसी संबंध में भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ द्वारा दिन सोमवार को लगभग 12:30 बजे प्रदर्शन कर मुख्य अभियंता एवं नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा





