
ब्यूरो रिपोर्ट
वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में ” सियाचिन दिवस” का आयोजन किया गया
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री मनोज नागले ने बताया कि ” सियाचीन दिवस” प्रत्येक वर्ष 13 अप्रैल को भारतीय सेना के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है यह दिन 1984 में शुरू किए गए जो कि “ऑपरेशन मेघदूत” की याद दिलाता है।

डॉ हरीश लोखंडे ने कहा कि युवा अधिक से अधिक देश सेवा में जाए और देश की सेवा ईमानदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश कुमार हनोते ने किया।इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर पर यू ट्यूब लिंक से डॉक्यूमेंट्री लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी देश सेवा में जाने के लिए प्रेरित हो सके। अन्त में आभार डॉ हरीश लोखंडे ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ दशरु यदुवंशी, डॉ दीपक कुमार मानकर, डॉ गोलमन आहके श्री उत्तम साहू, श्री दिनकर लिखितकर, श्री अनुज हलदार, श्रीमती संगीता उघड़े,श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती कविता धोटे, श्रीमती अनीता नागले, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती दीपिका सोनी, श्रीमती ज्योति भावरासे , श्री अनिल तुमड़ाम , श्री अनुज हलदार , श्रीमती रीना उईके, सुश्री प्रियंका दवंडे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





