
ब्यूरो रिपोर्ट
नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सारणी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दिनांक 08.04.2026 को थाना सारणी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त सूचना पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री विरेन्द्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपहर्ता की दस्तयाबी एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की टीम ने तकनीकी साधनों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से प्रकरण की गहन जांच प्रारंभ की।
जांच के दौरान थाना सारणी पुलिस ने अथक प्रयासों से नाबालिग अपहर्ता को दिल्ली से सुरक्षित दस्तयाब किया। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)(m), 65(1) बीएनएस, धारा 5L, 6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।
1. *अमित सैनी पिता हीरालाल सैनी उम्र 21 साल निवासी सहसवान जिला बदायु थाना जनीफनगर (उ.प्र.) हाल बहलोलपुर सेक्टर 62 गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.)*
• थाना प्रभारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती ,उप निरीक्षक: प्रीति पालेवार, सहायक उप निरीक्षक: अनिल मोर्य, आरक्षक: आनन्द कसोतिया,महेश भलावी,राजेंद्र uikey ,मआर वर्षा नागले, लक्ष्मी, एवं साइबर से बलराम राजपूत, दीपेन्द्र सिंह!