
ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार ग्रीष्मकाल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 21 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री संजय यादव, परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत बैतूल मोबाइल नंबर 9300093582 को नियुक्त किया गया है।
इस प्रकार होगी अधिकारियों की ड्यूटी
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय खंड बैतूल के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज कुमार बघेल ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में सोमवार से बुधवार, सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स.ग्रेड-3, राजस्व विभाग श्री अजीत सिंह उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार सोमवार से बुधवार दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक नगर पालिका कार्यालय भृत्य श्री संदीप राठौर, गुरुवार से शनिवार, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक जिला पंचायत बैतूल कार्यालय भृत्य श्री मिश्री नरवरे, गुरुवार से शनिवार दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय के श्री श्रवण सोनी, रविवार, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बैतूल भृत्य श्री राहुल बसोड, रविवार दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का.भा. श्री गंगाराम सोलंकी तथा श्री दिलीप बंजारे पीएमयू आउटसोर्स रिजर्व रहेगे। पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए दूरभाष क्रमांक 07141-230338 एवं मोबाइल नंबर 9300093582 जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजीयन किया जाएगा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से तत्काल सूचना देकर निराकरण कराया जाएगा। शिकायतों के निराकरण की जानकारी प्रतिदिन अपडेट की जाएगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर समाधान की संतुष्टि की पुष्टि भी की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम में संपर्क करें।





