
ब्यूरो रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंद सरकार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। कुमारगंज से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अचानक हमला कर दिया। टीएमसी कार्यकर्ता पहले उनके साथ बहस करते हुए नजर आए। बाद में उन्होंने अचानक उनपर हमला कर दिया। इस दौरान सरकार के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थी। उसने सरकार को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन टीएमसी कार्यकर्ता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कप पीटते रहे। अपनी जान बचाने के लिए शुभेंदु सरकार भी भागते हुए नजर आए। सरकार को इस हमले में चोटें आई हैं।




